संभल, मई 27 -- अब गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को सेहत की जरूरी बातें बताने का काम स्वास्थ्य सखियां करेंगी। जिले के सभी आठ ब्लॉकों से 240 महिलाओं को स्वास्थ्य सखी के रूप में चयनित किया गया है। इन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी कि वे गांवों में जाकर महिलाओं को खानपान, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दें। इन स्वास्थ्य सखियों का चयन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में से किया गया है, जो पहले से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। अब ये सखियां आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों या गांव के सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को एकत्र कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान और किशोरावस्था में जरूरी देखभाल की जानकारी देंगी। खास फोकस: गर्भवती और किशोरी बालिकाएं संभल। इन सखियों का मुख्य ध्यान गर्भवती महिलाओं के पोषण, समय पर जांच, आयरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.