मऊ, फरवरी 12 -- मऊ, संवाददाता। उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने गुरुवार को चार सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। साथ ही साथ प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को सम्बोधित पत्रक सीएमओ को सौंपा। चेताया कि अगर उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।सीएमओ को सौंपे गए मांग पत्र में जिलाध्यक्ष डॉ. शैलजाकांत पाण्डेय ने बताया कि विगत तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों के सामने बच्चों की फीस, राशन आदि को लेकर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस दौरान सीएमओ ने बताया कि हर माह उपस्थिति में विलंब की समस्या का निस्तारण कर लिया गया है। प...