देवरिया, सितम्बर 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। मिशन शक्ति - बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत कुसमौनी, बैकुठपुर में किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमन मंशा सिंह ने कहा कि महिलाओं को समय रहते स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और आम स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में विशेष रूप से किशोरियों एवं महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम पर जोर दिया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने एनीमिया के लक्षण, उसके दुष्प्रभाव तथा आयरन युक्त संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। मीनू जायसवाल ने महिलाओं को प्रभावित करने वाले रोगों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर के बारे में जानकारी दी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.