पिथौरागढ़, मार्च 11 -- सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी ने उड़ई देवलथल में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का उपचार किया। इस दौरान डॉ. शशि फिरमाल ने लोगों की निशुल्क जांच की। उन्होंने अपनी तरफ से दवा का वितरण भी किया। शिविर में 95 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। उन्होंने बताया कि शिविर में अधिकांश रोगी घुटने के दर्द, मधुमेह, रक्तचाप, बुखार, सर्दी से प्रभावित मिले। शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए सोसाइटी के संस्थापक कमल किशोर ने डॉ. फिरमाल का आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.