अयोध्या, जनवरी 4 -- अयोध्या। हर व्यक्ति स्वस्थ रहे,तंदरुस्त रहे,समय से खान-पान व नियमित टहलने व योगा करने से शरीर पूरी तरह से फिट रहेगा। उक्त बातें रामनगर कालोनी स्थित संत सतराम दास दरबार के पीठाधीश्वर साईं नितिन राम ने 16वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर मे कही। साईं वासदेवराम की याद मे एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उन्होनें कहा कि प्रतिदिन दस मिनट आखों को बंद करके ईश्वर व संतो का स्मरण करें। शिविर मे 906 लोगों ने अलग अलग बीमारियों के लिए चिकित्सकों से जांच कराई। जिसमें हडडी,शुगर,बीपी,स्किन,आखों,दांतो,नसों आदि के चिकित्सक मौजूद रहे। शिविर मे नि:शुल्क दवाएं व चश्मे वितरित किए गये। प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि इस मौके पर नितिन राम ने सभी चिकित्सकों का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। शिविर में अयोध्या सहित लखनऊ,गोरखपुर,गोंडा के चिकित...