गया, फरवरी 9 -- प्रखंड के शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 47 अंतर्गत हेड मानपुर स्थित दुर्गा स्थान परिसर में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर पूर्व वार्ड पार्षद उषा वर्मा के प्रयास से शहर के वैष्णवी अस्पताल द्वारा लगाया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार की टीम ने 90 लोगों की आंखों की जांच कर उचित परामर्श दिया। किसान नेता इंद्रदेव विद्रोही ने बताया कि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को वाहन से अस्पताल भेजकर इलाज कराकर सुरक्षित घर पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में अमित सिंहा व शिव कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.