मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- इंडियन पोटाश लि. रोहाना कलां में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में करीब 400 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य कैम्प का शुभारंभ इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने किया। कैम्प में 400 लोगो की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने ग्रामीणों की ब्लड प्रेशर, शुगर, आंख, दांत और महिला स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। मरीजों को आवश्यक जेनरिक दवाएं, मल्टीविटामिन नि: शुल्क वितरित किए गए। इसके अलावा मिल परिक्षेत्र के किसानों के खेतों के 35 मिट्टी के नमूनों लिए गए। 30 से अधिक पशुओं की जांच की गई। शिविर में गन्ना महाप्रबंधक केपी. मलिक , संजीव चौधरी, अमित राणा,संजय मालिक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.