गोपालगंज, फरवरी 8 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। हरिओम जनसेवा संस्थान ने रविवार को बरौली प्रखंड के नवादा बाजार पर एकदिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का इलाज किया और दवा भी उपलब्ध कराई। शिविर का उद्घाटन के दौरान संस्थान के एमडी सह राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि जरूरतमंद एवं आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना व उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज के कमजोर व जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए तत्पर रहे हैं। मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य रोगों की जांच एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। मौके पर डॉ. दिलशाद अहमद, डॉ. मनकेश्वर सिंह, डॉ. तारिक इब्राहिम, सुनील कुमार बारी, गुलाम सरवर,शकील अहमद ,चंदन कुमार या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.