मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता आरबीबीएम कॉलेज में महिला दिवस पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि मेयर निर्मला साहू व विशेष अतिथि उपमेयर डॉ. मोनालिसा थीं। अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने किया। इस दौरान छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। मेयर ने कहा कि छात्राओं को सशक्त होकर एक जिम्मेदार महिला के रूप में समाज में प्रतिष्ठित होना चाहिए। उपमेयर ने महिला स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए सर्वाइकल कैंसर एवं उसके वैक्सीन के विषय में जानकारी दी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रुति बंका ने पीसीओडी से संबंधित जानकारी देने के साथ छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। डॉ. अमृता ने अंग दान से संबंध में बताया। एसकेएमसीएच की डॉ. अमृता प्रीतम ने ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के संबंधित जानकारी दी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.