लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने किया। कॉलेज की छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने निशुल्क जांच कराकर स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं ने हीमोग्लोबिन, शुगर जांच, दांतों का चेकअप से संबंधित परामर्श लिया। डॉ. गीतांजलि की देख रेख में 16 वर्ष की छात्राओं का टीकाकरण भी करवाया गया। स्वास्थ्य कमेटी की प्रभारी डॉ. सुमन समेत कई अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.