लखनऊ, जनवरी 8 -- ऑल इंडिया कॉस्मेटोलॉजिस्ट्स एंड ब्यूटीशियंस एसोसिएशन (एआईसीबीए) सौंदर्य मित्र का 'स्वास्थ्य एवं सौंदर्य' विषय पर 24वां वार्षिक सम्मेलन 11 जनवरी को गोमती नगर स्थित होटल हयात में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी एआईसीबीए की संस्थापक डॉ. रमा श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में देश-विदेश से लगभग 200 प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की संभावना है। डॉ रमा ने बताया कि सम्मेलन के शैक्षणिक सत्रों में जननांग पुनर्निर्माण (जेनिटल रिकंस्ट्रक्शन) की विधियों पर पैनल चर्चा, मोटापा एक वैश्विक चिंता विषय पर सत्र और आध्यात्मिकता व सौंदर्य विषय पर विशेष व्याख्यान होंगे। इसके साथ ही बालों के स्वास्थ्य, बॉलीवुड के नवीनतम हेयर कट्स और स्टाइलिंग का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.