मुंगेर, जून 27 -- मुंगेर, निज संवाददाता । स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुंगेर जिला को कई नए चिकित्सक उपलब्ध कराया गया है। सिविल सर्जन डा. रामप्रवेश प्रसाद ने बताया कि पीएचसी असरगंज के लिये सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डा. प्रियंका कुमारी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खगड़पुर के लिये सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. नुसरत जहां की नियुक्ति विभाग ने की है। जबकि मुंगेर, खगड़गपुर व जमालपुर में 11 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिये एक-एक चिकित्सक उपलब्ध कराया गया है। सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के लिये डा. प्रवीण कुमार, डिस्ट्रिक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर के लिये डा. श्रुति प्रज्ञा सहित एनआरसी के लिये दो चिकित्सक डा. श्याम तथा डा. प्रेम प्रकाश की नियुक्ति हुई है। गुरूवार को डा. श्रुति प्रज्ञा ने सिविल सर्जन कार्यालय में योगदान कर लिया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.