फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- फिरोजाबाद में शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में आगामी 15 फरवरी तक सभी प्रकार के अवकाश पर रोक लगा दी है। सीएमओ डॉ. रामबदन राम ने कहा है कि शासनादेश के अनुसार आगामी विधानसभा, विधान परिषद के सत्र को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आगामी 14 फरवरी को द्वितीय शनिवार एवं 15 फरवरी रविवार को भी हमेशा की तरह सभी चिकित्सा एवं स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...