नोएडा, जून 10 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग को छह नए डॉक्टर मिल गए हैं। सोमवार को इन डॉक्टरों ने पदभार संभाल लिया। नौ डॉक्टर अगले हफ्ते पदभार संभालेंगे। जिले में चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत इनकी ड्यूटी लगाई गई है। जिले में केंद्र और प्रदेश सरकार के कई स्वास्थ्य कार्यक्रम चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए 15 डॉक्टरों की जरूरत थी। स्वास्थ्य विभाग ने करीब दो हफ्ते पहले डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आयोजित किए थे। एक हफ्ते बाद इनके चयन की सूची जारी की गई थी। इनमें से छह डॉक्टरों ने पदभार ग्रहण किया है। 17 जून तक नौ डॉक्टर पदभार संभालेंगे। सभी डॉक्टर संविदा पर लिए गए हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण तीन महीने पहले प्रदेश रैंकिंग में जिला काफी पिछड़ गया था। पिछले महीने से रैंकिंग में सुधार हुआ है। डॉक्टरों क...