अल्मोड़ा, मार्च 5 -- पदोन्नति नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर विरोध जताया। जल्द निदान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को उत्तरांचल मेडिकल एंड हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्यों ने कार्यबहिष्कार कर विरोध जताया। जमकर नारेबाजी की। कहा कि बढ़े पदों पर कार्मिकों को पदोन्नति दे दी गई है, लेकिन निचले पदों पर अब तक कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं दी गई है। छह से सात साल में कर्मचारियों को पदोन्नति देने की व्यवस्था है, लेकिन कर्मचारी पिछले 12 से भी अधिक सालों से कार्य कर रहे हैं। अब तक उन्हें समायोजन व पदोन्नति का लाभ नहीं मिल सका है। सदस्यों ने जूनियर क्लर्क से लेकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों में पदोन्नति डीबीसी से ...