भभुआ, फरवरी 14 -- संस्थागत प्रसव, बंध्याकरण और नसबंदी ऑपरेशन करानेवालों को दस माह से भुगतान नहीं की रही प्रोत्साहन राशि रामपुर प्रखंड के 1302 लाभुक प्रोत्साहन राशि के लिए लगा रहे दौड़ प्रसव व ऑपरेशन कराने के 24 घंटा में भुगतान करने का है प्रावधान पीएचसी प्रभारी ने स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी को लिखा पत्र (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। बंध्याकरण, नसबंदी और संस्थागत प्रसव करानेवाले महिला-पुरुषों को भुगतान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के खाता में पैसा नहीं है। यह समस्या पिछले 9 माह से ज्यादा दिनों से बनी हुई है। इस वजह से परिवार नियोजन और प्रसव कराने वाले 1302 लाभुकों का 19.98 लाख रुपयों का भुगतान लटक गया है। लाभुक अपने प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दौड़ लगा रहे हैं। बंध्याकरण कराने वाली धवपोखर की राजकुमारी ...