जमशेदपुर, मार्च 3 -- जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा कि सीएजी की अंकेक्षण रिपोर्ट में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार एवं घपले-घोटालों के पर्दाफाश का स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा बचाव करना दुर्भाग्यपूर्ण है। राय ने कहा कि पिछले पांच वर्ष से स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का जो खेल हुआ है, उसके दोषियों पर कार्रवाई करने के बदले मंत्री रिपोर्ट को ही गलत बता रहे हैं। रविवार को बयान में राय ने कहा कि प्रदेश में पांच वर्ष में स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले का मामला अदालत जाएगा और चारा घोटाले की तरह ही इसमें सीबीआई जांच की मांग की जाएगी। दवाओं की खरीद में अनियमितता, कम शक्ति वाली दवाओं की खरीद और केंद्र सरकार से कोविड काल में मिले धन को मात्र 32 प्रतिशत ही खर्च करना और बंदरबांट करना जनस्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.