साहिबगंज, अप्रैल 3 -- राजमहल प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल सभागार में बुधवार को अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदयपुर के नेतृत्व में मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। मौके पर एमडीए 2025, आईआरएस, कुष्ठ खोज पखवाड़ा, कुपोषण, भीवीडी रोग, यक्षमा,एनीमिया मुक्त भारत एवं नियमित टीकाकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक ने कहा कि राज्य केंद्रीय कार्यक्रम में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना सुनिश्चित करें। मौके पर बीपीएम अमित कुमार, डब्लू एच ओ मॉनिटर सुबोध कुमार शर्मा, मधुसूदन महतो, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक संजय यादव, कालाजार तकनीकी पर्यवेक्षक मनीष टुडू , डेनियल किस्कू,सुनील कुमार, चितरंजन ठाकुर,स्नेहा मरांडी, आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.