अमरोहा, फरवरी 8 -- लखनऊ से आई स्टेट रिव्यू मिशन की टीम ने शनिवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान टीम को सभी व्यवस्था मुकम्मल मिलीं। टीम में शामिल एसीएमओ डॉ.जितेंद्र एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग भाटी की टीम ने इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थ्रियेटर, प्रसव कक्ष, जरनल वार्ड, साफ-सफाई व लैब आदि को देखा। चल रहे कार्यों की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। टीम अपनी जांच रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजेंगी। टीम ने 108 व 102 एंबुलेंस के रिकार्ड रजिस्टर की जांच की। एंबुलेंस में मौजूद आक्सीजन सिलेंडर की भी जांच की गई। डॉ.जितेंद्र कुमार ने बताया कि बताया गया कि निरीक्षण के दौरान टीम को सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं हैं। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.धुर्वेंद्र कुमार, डॉ.क...