मुरादाबाद, जनवरी 8 -- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिलारी के कई अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी कर जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचते ही सभी सेंटर पर हलचल मच गई। अभिलेख की जांच की गई और विभाग की टीम ने कई अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए। गुरुवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम सबसे पहले महाराणा प्रताप चौक पर स्थित सांई अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंची। जहां छापेमारी की गई। टीम ने यहां पर अभिलेख चेक किया। कुछ अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आगे न्यूरोमेड डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचे।यहां पर भी अभिलेख की जांच की गई। केंद्र प्रभारी डॉक्टर राजेश सिंह मौके पर नहीं मिल पाए।टीम ने मरीजों से भी पूछताछ की, कुछ समय बाद डॉक्टर राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और संबंधित अभिलेख स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिखाएं। वहां बैठे मरीज से भी स्वास...