मुरादाबाद, फरवरी 7 -- एसआरएम टीम ने बिलारी क्षेत्र में भ्रमण कर आयुष्मान आरोग्य सेंटर का निरीक्षण किया। सभी कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित मिले और औषधि उपकरण भी मानक के अनुरूप मिले। शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्वारखेड़ा, अमरपुरकाशी, मनकुला, बेहटा सरथल, चिड़िया भवन, जरगांव, बरौली रुस्तमपुर, नारायणपुर देवा, सतारन,ढकिया नरु, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरगांव का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर सभी उपकरण व दवाई दिया मानक के अनुरूप मिली। डिप्टी सीएमओ डा.संजीव कुमार, एम एच कंसलटेंट राजेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजपाल सिंह, डीईओ अमित कुमार आदि सहित अनेकों मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...