मुरादाबाद, फरवरी 12 -- उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश की सदस्य की शिकायत पर डिप्टी सीएम कार्यालय के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम के नोडल अधिकारी ने तहसील क्षेत्र में दो अस्पतालों पर छापा मारा और एक अस्पताल को सील कर दिया है, जबकि दूसरे के ऑपरेशन थिएटर को सील किया गया है, जिन मरीजों के ऑपरेशन एक अस्पताल में किए गए थे, उन दोनों मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में भर्ती कराया है स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्यवाही से झोलाछाप एवं रजिस्ट्रेशन कराने वालों में हड़कंप मच गया। छापेमारी से कई अस्पतालों के शटर गिरने लगे। उर्दू अकादमी की पूर्व सदस्य फहमीदा सुल्तान ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के कार्यालय में झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायत की थी डिप्टी सीएम कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को झोलाछापों के खिल...