लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में उपचारिका संवर्ग में कार्यरत उपचारिकाओं व सिस्टर आदि को सुनिश्चित करियर प्रोन्नति (एसीपी) का लाभ दिया जाएगा। चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह सुमन ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि एसीपी के लिए चयनित 505 कर्मचारियों का परीक्षण कर लिया जाए और सभी मानक पूरे होने पर उन्हें एसीपी का लाभ दिया जाए। गलत चयन होने पर जिम्मेदारी आहरण विहरण अधिकारी की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...