बरेली, मार्च 16 -- मौसम में हो रहे बदलाव के चलते बुखार के साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियां भी हमलावर हो गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 71 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में जुकाम, बुखार के साथ ही पेट की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। पेट में दर्द, जलन, बदहजमी के साथ उल्टी होने की समस्या वाले मरीज इलाज कराने स्वास्थ्य मेले में पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को इस मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। मेले में शिविर लगाकर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.