दुमका, जनवरी 7 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 9 जनवरी को आयोजित होने वाली स्वास्थ्य मेला की तैयारी को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार के नेतृत्व में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में स्वास्थ्य मेला को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर सभी विभाग के सम्बंधित अधिकारी व कर्मियों को मेला के आयोजन का प्रचार-प्रसार कर इसकी जानकारी देते हुए जागरूक करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजना का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सके। बता दें कि 9 जनवरी को आयोजित होने वाली स्वास्थ्य मेला मे आयुष्मान भारत डिजीटल हेल्थ कार्ड, एनसीडी क्लीनिक, कैंसर नियंत्रण जागरूकता, मलेरिया कालाजार फाइलेरिया (वीबीडी), किशोर किशोरी कार्यक्रम (आरक्षक), नशापान एवं तंबाकू सेवन के...