चमोली, मई 17 -- शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता और चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जनता दरबार/बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जनता दरबार में 110 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत ने जनता दरबार में आयीं शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शिक्षकों की कमी को लेकर शिक्षा मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि एलटी में 1500 शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली है। जल्द ही जनपद को शतप्रतिशत शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। कहा कि हमारी सरकार लगातार जनता के बीच में रहकर काम कर रही है और उनकी समस्याओं का निदान कर रही है। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को सीएम घोषणा के कार्यो को तेजी से पूर्ण करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.