हल्द्वानी, जून 23 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल और राजकीय महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। दोपहर करीब 3.30 बजे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत पहले बेस अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने सभी वार्ड का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना। बाद में उन्होंने इमरजेंसी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में रिनोवेशन के काम में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने डॉक्टरों के आवास के बारे में जानकारी ली और निर्माण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना। महिला अस...