रांची, सितम्बर 21 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो प्रदेश भाजपा ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में तथ्यों और दस्तावेज के साथ आरोप लगाया है कि मंत्री के संरक्षण में न केवल टेंडर घोटाला हुआ है, बल्कि टेंडर प्रक्रिया में तुष्टीकरण का भी आरोप लगाया। अजय साह के अनुसार रांची, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला, बोकारो और देवघर जैसे जिलों में स्वास्थ्य विभाग के पिछले एक साल में जारी 11 में से सभी टेंडर रांची के एक ही मुस्लिम परिवार की कंपनियों को दिए गए। उन्होंने खुलासा किया कि इस परिवार ने तीन अलग-अलग कंपनियां-हिन्द इंफ्राटेक, भारत सप्लायर्स और ग्लोबल सप्लायर्स-एक ही पते पर रजिस्टर्ड किए और सभी टेंडर इन्हीं के नाम कर दिए गए। चौंकाने वाली बात यह ह...