मुंगेर, जून 4 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे बुधवार की शाम करीब 7 बजे सड़क मार्ग से मुंगेर पहुंचेंगे। मुंगेर आगमन पर स्वास्थ्य मंत्री रात में ही सदर अस्पताल में 32 करोड़ की लागत से बने 100 बेड के तीन मंजिला मॉडल अस्पताल का जायजा लेंगे। मंत्री का रात्रि विश्राम परिसदन में होगा। गुरूवार 05 जून की सुबह 9 बजे स्वास्थ्य मंत्री सदर अस्पताल से ही जिले के 11 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की आधारशिला रखेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के आगमन की सूचना पर जहां अस्पताल प्रबंधन तैयारी में जुटा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत की तैयारी में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं। भाजपा विधायक प्रणव कुमार और जिलाध्यक्ष डा.अरूण कुमार पोद्दार ने सभी कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत के लिए बुधवार शाम 6 बजे श्रीकृष्ण सेतु पर उपस्थित रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.