बांका, फरवरी 13 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में बदलते मौसम का असर अब साफ तौर पर जिलेवासियों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की ठंडक के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिससे लोग सर्दी, खांसी, गले में दर्द और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसके साथ ही बीपी (ब्लड प्रेशर) की शिकायत लेकर भी बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जिलेभर के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में इन दिनों मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। खासकर ओपीडी में सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। जबकि बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों पर मौसम का असर अधिक पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि, तापमान में अचानक बदलाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे स...