बगहा, दिसम्बर 3 -- मैनाटाड़।एक प्रतिनिधि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 96 में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों को रेफरल कार्ड दिया गया। इससे वे समुचित ढंग से इलाज करा सकेंगे। डा अजीत कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कुछ ऐसे बच्चे मिले,जिनकी बीमारी के बारे में उन्हें भी पता नहीं चला। बेहतर जांच कराने से ही उनकी बीमारी का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि सभी आगंनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में नियमित रुप से स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ साफ सफाई पर ध्यान देने से संबंधित जानकारी दी जा रही है। छात्र छात्राओं को खाना खाने से पहले हाथ धोने पर भी ध्यान देना चाहिए। मौके पर डा राम लखन यादव, शशि रानी, किरण कुमारी, लालमति देवी आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.