रामपुर, फरवरी 7 -- स्टेट रिव्यू टीम ने सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सरकारी अस्पताल में चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को नगर सरकारी अस्पताल में स्टेट रिव्यू मिशन के अंतर्गत दो डॉक्टरों की टीम ने औचक निरीक्षण किया।जिसमें डॉ. गरिमा चौधरी और डॉ आकृति शामिल रही।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में संचालित सभी प्रयोगशालाओं और उनमें उपयोग किए जा रहे उपकरणों की गहनता से जांच की। उन्होंने महिला वार्ड, एक्स-रे रूम, ब्लड बैंक रूम, ओटी रूम, इमरजेंसी कक्ष, एनसीडी कक्ष, क्षय रोग कक्ष और डॉक्टरों के चैंबरों का भी जायजा लिया। टीम ने दवाई भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया एवं चीफ फार्मासिस्ट से दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.