बलरामपुर, फरवरी 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्कर्ष फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के सहयोग से शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत न्यूट्रिशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत डायनामिक्स लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) निधि से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और विद्यार्थियों में संतुलित पोषण तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मुख्य अतिथि उत्कर्ष फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की मजबूत नींव हैं। जब तक बच्चों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उचित पोषण नहीं मिलेगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति तक सहायता पहुँचाने में भारत डायनामिक्स लिमिटेड की सराहना की। विशिष्ट अतिथि मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.