सहारनपुर, नवम्बर 19 -- भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) सहारनपुर शाखा और एसओजीएस के संयुक्त तत्वावधान में आईएमए भवन में महिला सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को महिला कैंसर, मेनोपॉज, यूरिन संबंधी समस्याओं, हड्डियों की कमजोरी सहित कई बीमारियों के लक्षण, रोकथाम और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. त्रिप्ति सक्सेना ने महिला कैंसर के लक्षण, आवश्यक जांच और समय पर पहचान की जरूरत पर जोर दिया। डॉ. रेणु सिंघल ने मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव, लक्षणों के प्रबंधन और जीवनशैली सुधार पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सीमा अग्रवाल ने यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस के कारणों और आधुनिक उपचार विधियों को समझाया। डॉ. अनिता मलिक ने ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम कारकों, रोकथाम और उपचार पर प्रकाश डाला। डॉ. रितु जैन ने पेरीमेनोपॉज़ल ब्लीडि...