सहारनपुर, फरवरी 8 -- इस्लामिया शिफाखाना हॉस्पिटल की ईदगाह रोड स्थित नई बिल्डिंग पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिल, फेफड़े, गुर्दे, पेट, शुगर और दांत रोग के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। जांच के साथ-साथ शिफाखाना हॉस्पिटल की ओर से सभी जरुरतमंद मरीजों को दवाइयां भी पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई गईं। कैंप का उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर आयुक्त शिपू गिरि ने किया। इस मौके पर हॉस्पिटल के सचिव मसूद बदर, अध्यक्ष नदीम सरवर और पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर मौजूद रहे। सचिव मसूद बदर और अध्यक्ष नदीम सरवर ने बताया कि ऐसे विशेष हेल्थ कैंप हर माह आयोजित किए जाएंगे और प्रतिदिन अस्पताल में ओपीडी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सचिव मसूद बदर ने यह भी बताया कि शिफाखाना में टीबी डॉट्स का इलाज पूरी तरह मुफ्त है...