भभुआ, मार्च 13 -- प्राकृतिक, आर्गेनिक, हर्बल, फूल-पत्तियों से तैयार रंगों का उपयोग करना बेहतर कॉपर सल्फेट, शीशे का पाउडर, एल्युमिनियम ब्रोमाइड की करते हैं मिलावट (पटना का टास्क) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जब आप होली का त्योहार मना रहे होंगे या बाजार में खरीदने जाते होंगे तब आपके मन में रंग-अबीर की असली-नकली को लेकर कई तरह के प्रश्न उठते होंगे। ऐसे में आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पाठकों को जागरूक करने और चिकित्सक से राय लेकर इससे होनेवाले नुकसान की जानकारी दे रहा है। बाजार में मिलावटी रंग व अबीर-गुलाल बिक रहे हैं। इन चीजों को खरीदने तथा उपयोग करने से परहेज करना स्वास्थ्य हित में जरूरी है। सिंथेटिक और मिलावटी रंग और गुलाल की भरमार है। केमिकलयुक्त यह रंग और गुलाल रंग में भंग डाल देते हैं। इस समस्या से बचने के लिए विशेष एहतियात की जरूरत है। के...