अलीगढ़, जुलाई 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का भरोसा बढ़ा है। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के विस्तार ने लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की ओर आकर्षित किया है। बीते छह माह के दौरान सरकारी इकाइयों में मरीजों की संख्या में 1.17 लाख से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। 1.12 लाख से अधिक वृद्धि स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से जून तक विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कुल 16,10,091 मरीजों ने इलाज कराया। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 14,92,540 थी। यानी इस बार 1,17,551 अधिक मरीजों ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा जताया। मलखान सिंह जिला अस्पताल में 2,76,817, जिला महिला अस्पताल में 74,219 और दीनदयाल अस्पताल में 2,27,903 मरीजों ने ओप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.