नोएडा, फरवरी 12 -- नोएडा। राष्ट्रीय गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत 28 फरवरी तक सभी सामुदायिक, प्राथमिक और उपकेंद्रों में तीन तरह के कैंसर और टीबी की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान बीमारियों के लक्षण मिलने पर निशुल्क जांच कराई जाएगी। पूरे महीने तक यह अभियान चलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर बीमारियों की स्क्रीनिंग की अलग से व्यवस्था की जाएगी। जहां सिर्फ कैंसर और टीबी की ही जांच होगी। सर्वाइकल, मुंह और स्तन कैंसर के लक्षण मिलने पर सेक्टर-39 स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी। वहीं टीबी की जांच स्वास्थ्य विभाग अपने स्वास्थ्य केंद्रों में ही कराएगा। प्रत्येक दिन 3-4 शिविर लगाए जाएंगे। इस शिविर के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी पहले की तरह ही चलेगी। गैर संचारी रोग कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. आरपी सिंह ने बताया ...