महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीज काउंटर में उपलब्ध दवाओं को जान सकेंगे। इसके लिए काउंटर पर सभी दवाओं का नाम और संख्या लिखी होगी। इससे फार्मासिस्ट दवा नहीं होने का हवाला नहीं दे पाएंगे। सूची में दवा का नाम देख स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। जिलेवासियों को त्वरित व नि:शुल्क इलाज सुविधा देने के लिए जिला व महिला अस्पताल के अलावा 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 192 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रोज करीब दस हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। जिला व महिला अस्पताल के काउंटर पर दवाओं की सूची चस्पा है। लेकिन अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर काउंटर में दवाओं की सूची चस्पा नहीं है। इससे मरीजों को स्वास्थ्य केंद्...