रांची, मार्च 4 -- रांची, संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति रांची की ओर से मंगलवार को जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक असैनिक शल्य चिकित्सक सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि जिला गुणवत्ता समिति के द्वारा एक टीम का गठन किया जाएगा, जो स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर गुणवत्ता मूल्यांकन का आकलन कर उसे दूर करने का प्रस्ताव जिला को समय-समय देगा। डॉ प्रभात कुमार ने शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प, एनक्यूएएस एवं इंफेक्शन कंट्रोल पर प्रशिक्षण आयोजित करने की सलाह दी। डॉ रश्मि ने सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र के पास एक परिवार नियोजन परामर्शदाता बैठाने का सुझाव दिया, जिससे परिवार नियोजन कार्यक्रम की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.