देवघर, फरवरी 18 -- देवघर,प्रतिनिधि। एम्स देवघर द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के सहयोग से शहरी क्षेत्र स्थित संत मेरी गर्ल्स हाई स्कूल देवघर तथा ग्रामीण क्षेत्र स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय देवीपुर में फाइलेरिया से बचाव के लिए एमडीए दवा सेवन एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्येश्य छात्राओं को फाइलेरिया रोग, उसके दुष्परिणाम तथा उससे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में जागरुक करना और समुदाय तक सही संदेश पहुंचाना था। यह कार्यक्रम एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रो.डॉ.नितिन एम गंगने तथा प्रो.डॉ.जी जाह्नवी प्रोफेसर सह विभागाध्यक्ष सामुदायिक एवं पारिवारित चिकित्सा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। मौके पर डॉ.बिजित विश्वास एसोसिएट प्रोफेसर सामुदायिक एवं पारिवारि...