लखीसराय, मार्च 20 -- लखीसराय। मरीज को सहूलियत के उद्देश्य लगभग दो वर्ष पूर्व मिशन 60 डेज के तहत राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर लाखो रुपए खर्च कर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बोर्ड डिस्प्ले सिस्टम लागू किया था। हालांकि विभागीय उदासीनता व नियमित मॉनिटरिंग के अभाव में बोर्ड डिस्प्ले सिस्टम का संचालन नियमित रूप से सुनिश्चित नहीं हो पाया। जिसके कारण इलाज के लिए आने वाले मरीज को अपने वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी की जानकारी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो लगभग तीन-चार महीना पहले बड़हिया रेफरल अस्पताल में चिकित्सक के अनुपस्थिति में स्थानीय पत्रकार के इलाज में हुई लापरवाही पर स्थानीय विधायक सह डिप्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.