मिर्जापुर, फरवरी 3 -- राजगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मंगलवार को टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एएनएम, स्टाफ नर्स, आशासंगनी को देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान जिला क्षयरोग विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने टीवी रोग संबंधी समस्त लक्षणों एवं सरकारी स्तर से उपलब्ध सभी निशुल्क सुविधाओं,बचाव के बारे में जानकारी दी । साथ ही उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि टीबी रोग जब समाज से पूर्ण रूप से समाप्त होगा,तभी हम सभी इसके प्रतिकूल प्रभाव से सुरक्षित रहेंगे। इय दौरान सीएचसी राजगढ़ अधीक्षक डॉ.पवन कश्यप,एसटीएस अजीत सिंह, बीसीपीएम राहुल सिंह,जेड अहमद, हेमलता, नीता आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...