देहरादून, फरवरी 3 -- पौड़ी। पाबौ में विभिन्न मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट का धरना जारी है। भट्ट बीती 2 जनवरी से पाबौ में उप जिला अस्पताल खोले जाने और उप तहसील बनाने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनके धरने को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपना समर्थन दिया है। पाबौ में धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट ने बताया है कि जब तक क्षेत्र की ये मांगे पूरी नहीं हो जाती है तब तक धरने को समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं बेहद जरूरी है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को इन सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। पाबौ अटल आदर्श इंटर कॉलेज में भी विज्ञान के एक भी शिक्षक नहीं है। ऐसे में यहां पठन-पाठन करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.