हजारीबाग, जुलाई 23 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने चंदौल और बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। चंदौल स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय और बड़कागांव स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित शिविर में कुल 105 ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य जांच की गई। जिनमें से 55 को नि:शुल्क आवश्यक दवाएं भी दी गईं। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन का यह प्रयास स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य को लेकर उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिविर में नेत्र रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार और जेनरल फिजिशियन डॉ रोहित कुमार ने उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। दोनों चिकित्सकों के मार्गदर्शन और निःशुल्क दवा वितरण से छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.