गढ़वा, मार्च 4 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत कोणमंडरा में जिला परिषद मद से 55 लाख की लागत से निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन की जिला परिषद रंजनी शर्मा की जांच में अनियमितता उजागर हुआ है। ग्रामीणों की मिल रही शिकायत के आलोक में जिला परिषद सदस्य ने निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन की जांच की। उन्होंने बताया कि संवेदक द्वारा भवन निर्माण विभाग की प्राक्कलन की अनदेखी करते हुए बगल के नाले से निकाला हुआ मिट्टी युक्त बालू और घटिया ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ससे भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ईंटें बेहद ही कमजोर हैं। हाथ में उठाते ही टूट जा रहा है। उसका भवन निर्माण में उपयोग किया गया है। उसकी मजबूती कैसी होगी उसे समझा जा सकता है। वहीं सीमेंट का अनुपात भी सही नहीं है। उससे भवन की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.