हापुड़, जनवरी 25 -- संडे में जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे स्वास्थ्य मेलों का स्वास्थ्य अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को जांचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां दी गई। प्रत्येक रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य मेलों में स्वास्थ्य मेला लगाया जाता है। इनमें सभी बीमारियों के मरीजों को उपचार मिलता है। मेले में आयुष्मान भारत के कार्ड भी बनाये जाते हैं। रविवार को सरकारी अस्पतालों में लगे स्वास्थ्य मेलों में मरीजों की भीड़ उमड़ गई। मेले में कुल 1015 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, नजला, जुकाम, खांसी के 250 मरीजों को दवाईयां मिलीं। मेले में चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक टिप्स दिए। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन व...