बागपत, मई 27 -- चिकित्सकों की मानें, तो अधिक समय तक रहने वाली ज्यादा गर्मी वाले दिनों में बायोपोलर मेनिया सबसे ज्यादा होता है। इसमें नींद न आना (अनिद्रा), उत्तेजना, लड़ाई-झगड़ा, उन्माद, चिढ़चिढ़ापन जैसे लक्षण सामने आते हैं। कुछ मामलों में चीजे रखकर भूल जाना भी होता है, लेकिन, यह थोड़े समय के लिए है। जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डा. अजय कुमार ने बताया कि इन दिनों इसी तरह के मरीज आ रहे हैं। गर्मी में ऐसे मरीजों की तादाद बढ़ जाती है। एक और कारण डे-आवर (बड़े दिन) का भी है। इन दिनों शाम 730 बजे के आसपास हो रही है, जबकि सुबह पांच बजे हो रही है। ऐसे में नींद के घंटे घट गए हैं। इस कारण भी दिमाग की बत्ती गुल है और मसल्स क्रैंप (मांसपेशियों में दर्द) के मामले भी बढ़ गए हैं। यह दिक्कतें सामान्य लोगों में हैं। अगर यह दिक्कतें स्थायी हो जाती हैं तो इलाज की जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.