छपरा, सितम्बर 15 -- छपरा। महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय पहल की गयी है। महिलाओं के द्वारा ही तैयार किये गये आर्टिफिशियल फ्लावर और गिफ्ट आइटम की आपूर्ति करने के लिए दर्जन भर महिलाओं को मौना नीम के पास स्थित फ्लावर हाउस में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान हुए समारोह का उद्घाटन इनर व्हील क्लब सारण की अध्यक्ष अंजू फैशन के नेतृत्व में शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के अवसर पर समाजसेवी राजेश फैशन ने कहा कि यह प्रतिष्ठान महिलाओं को समर्पित है और यहां से जुड़कर वे न सिर्फ रोजगार पाएंगी बल्कि आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगी। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने इस प्रयास को आत्मनिर्भर भारत अभियान और सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं से जोड़ते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। निकिता गुप्ता ने बताया कि आगे और भी महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.