रामपुर, जनवरी 13 -- स्वार रोड मधुपुरा के समीप लोहे के स्क्रैप से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक बरेली से लोहे का स्क्रैप लादकर उत्तराखंड के काशीपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक स्वार रोड मधुपुरा के पास पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। ट्रक पलटते ही चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क के किनारे कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...